फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से पुरस्कार पाकर महिलाओं के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण स्तर सुधार में पंचकूला को मिला पहला स्थान
विज्ञापन

राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल ने प्रदेश की 23 महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिये किया पुरस्कृत

- राज्यपाल ने डीसी डॉ. बलकार सिंह को दिया दो लाख रुपये का न्यूट्रीशन अवार्ड देकर सम्मानित किया
- दूसरे स्थान पर रहे रेवाड़ी को एक लाख रुपये तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने लिए कुरुक्षेत्र के उपायुक्त को मिले 50 हजार रुपये

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश की 23 महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिये पुरस्कृत किया। पंचकूला को पोषण स्तर सुधार में प्रथम पुरस्कार मिला है, जिसके लिये राज्यपाल ने पंचकूला उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह को 2 लाख रुपये का न्यूट्रीशन अवार्ड देकर सम्मानित किया। पोषण स्तर सुधार में जहां पंचकूला को प्रथम पुरस्कार के लिये दो लाख रुपये का पुरस्कार मिला, वहीं प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करने पर रेवाड़ी जिला के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा को एक लाख रुपये तथा तीसरे स्थान प्राप्त करने पर कुरुक्षेत्र के उपायुक्त एसएस फुलिया को 50 हजार रुपये का न्यूट्रीशन अवार्ड देकर सम्मानित किया। प्रदेश में घटते लिंगानुपात में सुधार के लिये उल्लेखनीय कार्य करने के लिए जींद के उपायुक्त आदित्य दहिया को पांच लाख रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। इसी क्षेत्र में दूसरा स्थान हासिल करने पर रेवाड़ी जिला के उपायुक्त अशोक शर्मा को 3 लाख तथा महेन्द्रगढ़ जिला की उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल को दो लाख रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


इन्हें मिला शौर्य पुरस्कार
राज्यपाल ने रेवाड़ी जिला की रेखा लक्ष्मी सिंह को सूचना प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये एक लाख रुपये की राशि के कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, हिसार की कामजीत को एएमएम नर्सिंग एवं महिला एमपी डब्ल्यू पुरस्कार, सोनीपत की नेहा गोयल को एशियन गेम में हॉकी खिलाड़ी के रूप में मेडल जीतने के लिये, करनाल की सोनिया को भारतीय हैंडबॉल टीम की कप्तान के रूप में, एशियन गेम में भाग लेने, शत-प्रतिशत दिव्यांग हिसार की एकता भयान को महिला खिलाड़ी पुरस्कार, हिसार की कृष्ण देवी को महिला खिलाड़ी पुरस्कार, चरखी दादरी की शकुंतला देवी को महिला खिलाड़ी पुरस्कार, भिवानी की सरिता वार्डन को सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, हिसार की एसोसिएट प्रोफेसर रेणुका गंभीर को सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, फरीदाबाद की डॉ. अर्चना भाटिया को सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, पंचकूला की मिनाक्षी सिंगला को सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, सोनीपत की शालू त्यागी सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, सोनीपत की प्रवीण कुमारी को महिला उद्यमी पुरस्कार, पानीपत की शोभना को महिला उद्यमी अवार्ड, सोनीपत की मंजू पहल को नारी शक्ति पुरस्कार, सोनीपत की सुमन को नारी शक्ति पुरस्कार, रोहतक की पूनम आर्या को नारी शक्ति पुरस्कार, भिवानी की सविता को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार, कुरुक्षेत्र की कर्मजीत कौर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार, कैथल की प्रवीण कुमार की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार, सोनीपत की सुदेश को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार, सोनीपत की सुमन को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार तथा बरवाला की सुमन बाला को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन सभी को 21-21 हजार रुपये की राशि के पुरस्कार प्रदान किये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें