विधायक लतिका ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन
कहा, समान विकास और बिना भ्रष्टाचार के युवाओं को रोजगार मिले
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी। प्रदेश सरकार के माध्यम से क्षेत्र की जनता के लिए बनी परियोजनाओं को वीरवार को रायपुररानी खंड एवं पंचायत विकास कार्यालय में कालका विधायक लतिका शर्मा ने मुख्य रूप से पहुंच जनता को समर्पित किया। विधायक ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जन कल्याण के लिए तैयार हुईं 64 लाख की दो परियोजनाएं व क्षेत्र के गांव गढ़ी कोटाहा व हंगोली में 29 लाख रुपये की राशि से बनी दो व्यायाम शालाओं का भी उद्घाटन किया।
विधायक लतिका ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में समान विकास और बिना भ्रष्टाचार के युवाओं को रोजगार मिले हैं। रायपुररानी से रसोई गैस गोदाम व एजेंसी शिफ्ट करने के मामले पर विधायक ने कहा कि मैंने प्रदेश सरकार को पहले ही ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाकर हल करवाने का प्रयास किया है। विपक्ष पार्टियों के लोग बेवजह ओछी राजनीति कर झूठी लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरपर्सन रितू सिंगला, बीडीपीओ दलजीत सिंह, सरपंच मुकेश छाबड़ा, जितेंद्र सैनी दंदलावड़ सरपंच, मनोज गोल्डी, रामरत्न शर्मा, तरसेम शर्मा नारायणपुर, राम कश्यप सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो नं.-1-
रायपुररानी में विकास कार्यों का उद्घाटन करतीं कालका की विधायक लतिका शर्मा।