फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 1 कॉलेज की गर्ल्स स्टूडेंट्स को दी शिक्षा मंत्री ने सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-1 गर्ल्स कॉलेज को मिला हॉस्टल
विज्ञापन


- गर्ल्स स्टूडेंट्स के लिए 4 करोड़ 71 लाख की लागत से बनेगा गर्ल्स हॉस्टल
- शिक्षा मंत्री ने आईटी ब्लॉक के उद्घाटन के दौरान की घोषणा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में बुधवार को नवनिर्मित आईटी ब्लॉक का उद्घाटन करने पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने
कॉलेज छात्राओं की लंबित मांग को पूरा करते हुए गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गर्ल्स हास्टल को चार करोड़ 71 लाख रुपये की रकम से आईटी ब्लाक की तर्ज पर रिकार्ड समय में भवन तैयार किया जाएगा। बता दें वर्तमान में सेक्टर-1 कॉलेज की छात्राओं के रहने की व्यवस्था सेक्टर-14 स्थित कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी ब्लॉक के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि सेक्टर-1 कॉलेज स्थित सूचना तकनीक को समर्पित यह ब्लॉक सभी सुविधाओं जैसे रैंप, दिव्यांगों के वॉशरूम तथा फॉयरसेफ्टी की व्यवस्थाओं से सुसज्जित चार मंजिला भवन है। आईटी ब्लॉक में कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, सेमिनार हॉल, यूनिवर्सिटी सेल, इग्नू सेल, एग्जामिनेशन सेल सहित मीडिया लैब की व्यवस्था की गई है। आईटी ब्लॉक भवन की घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा 2016 में कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान की गई थी। जिसे 15 महीने 18 दिन के रिकार्ड समय में 4 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस अवसर पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता बतौर विशिष्ट अतिथि और कॉलेज के सभी कर्मचारी एवं प्राध्यापकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें