विकास एवं हर वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित है सरकार: कटारिया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि देश के सभी वर्गों किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग को प्रधानमंत्री से जो अपेक्षाएं थी, वह सभी पूरी की गई हैं। भाजपा सरकार गरीब किसान और युवाओं के सपने और आकांक्षाओं को समर्पित सरकार है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि आजादी के बाद 70 सालों तक जिन वर्गों के बारे में सोचा नहीं था, अब उन्हीं वर्गों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई गई हैं, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। वर्ष 2022 तक नए भारत के विजन को साकार करने की दिशा में कदम रख चुके हैं, जिसमें सभी वर्गों को शौचालय, जल और बिजली आदि कमी को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। 2030 के भारत के लिए विजन कायम है भारत एक आधुनिक, प्रोद्यौगिक से सम्मिलित एवं उच्च विकास दर के साथ एक समान और पारदर्शी समाज होगा। प्रथम आयाम के अंतर्गत भारत की अर्थव्यवस्था और जीवन सहज, सुखद जीवन की संरचना का निर्माण करेगा।