फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राईसिटी की 12 महिलाओं को इंटरनेशनल वुमेन डे पर मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राईसिटी की 12 महिलाओं को इंटरनेशनल वुमेन डे पर होगा सम्मान
विज्ञापन

- रेनबो लेडीज क्लब करेगा वुमेन प्राइड अवार्ड 2019 से सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रेनबो लेडीज क्लब की ओर से हर साल की तरह इस साल भी इंटरनेशनल वुमेन डे पर 8 मार्च को अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया जा रहा है। क्लब की प्रधान पूनम सहगल ने बताया कि शहर की 12 महिलाओं को वुमेन पावर अवार्ड 2019 के खिताब से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लब की तरफ से उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। जिसमेें समाजसेवी, खेल खुद, डॉक्टर, साइंटिस्ट, टीचर्स, बिजनेस एचिवर्स, डांसर्स या अन्य किसी क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की रंजीता मेहता बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। इसके अलावा क्लब की तरफ से एक ऑनलाइन कांटेस्ट शुरू किया गया है। सबसे अधिक वोटिंग मिलने वाली महिला को नारी शक्ति एक पहचान के टाइटल से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें फर्स्ट रनर अप, सेकेंड रनर अप एवं विनर का चयन किया जाएगा। इस अवार्ड फंक्शन को नए अंदाज में सेलिब्रेट किया जाएगा। गेम्स, क्विज प्रतियोगिता, फ्री मेहंदी, फ्री नेल आर्ट एवं फ्री डाइट काउंसिलिंग भी दी जाएगी। क्लब की उपप्रधान ज्योति सहगल ने कहा कि आज के दौर में जिस प्रकार महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। हम सब को एकजुट होकर महिलाओं के विषय में समाज की सोच को बदलना है ताकि महिलाओं को उनका पूरा हक और समाज में सम्मान मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें