फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दुकान में रखा सामान राख होने से हुआ लाखों का नुकसान,पिंजौर वेलफेयर एसोसिएशन ने बढ़ाया मदद का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से दुकान में रखा सामान राख, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। फारेस्ट कांप्लेक्स के समीप स्थित शर्मा कन्फैक्शनरी की दुकान में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामना जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम और पिंजौर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मार्केट में ही स्कूटर मैकेनिक का काम करने वाले जगमोहल चंदेल ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब साढ़े दस बजे देखा कि बंद दुकान से धुआं निकल रहा है और देखते ही देखते दुकान से आग की लपटें उठने लगी। दुकान में आग लगने की सूचना दुकान के मालिक राहुल और फायर बिग्रेड विभाग को दी। मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक राहुल ने बताया कि दुकान में आग लगने से उसे करीब 17 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। आग की वजह से उसका दुकान में रखा कैश, कन्फैक्शनरी का समान, 3 फ्रिज, करीब एक लाख रुपये की चॉकलेट, सिगरेट आदि अन्य सामान पूरी तरह जल गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि दुकान में आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है।
विज्ञापन

पिंजौर वेलफेयर एसोसिएशन ने बढ़ाया मदद का हाथ: एसोसिएशन के अध्यक्ष संतराम शर्मा ने बताया कि कुछ माह पहले ही दुकान मलिक के पिता का निधन हो गया था और अब आग लगने से उनकी दुकान तबाह हो गई है। उन्होंने पीड़ित दुकानदार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ-साथ करीब 15 हजार रुपये का नया फ्रीज भी देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें