फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सात विकास परियोजनाओं की दी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सात विकास परियोजनाओं की दी सौगात
विज्ञापन


- पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ समारोह
- सांसद और विधायकों ने सीएम का जताया आभार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चंडीगढ़ से ही जिला वासियों को 47.16 करोड़ रुपये की लागत की 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान सेक्टर-एक स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रतनालाल कटारिया ने पंचकूला जिला व संसदीय क्षेत्र में आने वाले अंबाला और यमुनानगर जिलों के लिए विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में पंचकूला जिला विकास के मामले में अनदेखी का शिकार था, लेकिन वर्तमान में साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में अकेले पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल कालका विस क्षेत्र के लिये ऐतिहासिक रहा है।

मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय चंडीगढ़ से पूरे प्रदेश में 4106 करोड़ रुपये की 211 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है, जिनमें पंचकूला की सात परियोजनाएं शामिल हैं। नगर निगम क्षेत्र में 12.83 करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरा, 9 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-25 में बने हरियाणा लोक प्रशिक्षण संस्थान के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र भवन, सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय में पांच करोड़ रुपये की लागत से बने महिला छात्रावास की परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड परिसर में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संस्कृति महाविद्यालय, सेक्टर-5 में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा 7.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राज्य स्तरीय संग्रहालय भवन, सेक्टर-39 चंडीगढ़ में 7.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आवासीय परिसर तथा गांव खेरावाली में 30 लाख रुपये की लागत से चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा बनाने वाले एएनएम व जीएनएम प्रशिक्षण स्कूल की आधारशिला भी रखी। वहीं, चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश के नेता और मंत्रियों को विकास की याद सताने लगी है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री आजकल धड़ाधड़ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। उद्घाटन और शिलान्यास से जनता के साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम प्रशासक राजेश जोगपाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, हरियाणा लोक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम के निदेशक डॉ. जी प्रशन्ना कुमार, एसडीएम पंकज सेतिया, नगराधीश गगनदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक, घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य जशमेर सिंह बंजारा, जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, जिला विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी अधिकारी सतपाल सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता हरपाल सिंह, श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा, सचिव शारदा प्रजापति, हरियाणा लोक प्रशिक्षण संस्थान पंचकूला के प्रिंसिपल रामशरण, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य श्यामलाल बंसल, संजय आहुजा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें