फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित मंत्री की कोठी जलाने के मामले में हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री की कोठी जलाने के मामले में हुई सुनवाई
विज्ञापन

- मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जाट आंदोलन के दौरान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर हुई आगजनी के मामले में बुधवार को पंचकूला की सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई में कुछ आरोपी वीडियो कांफ्रेंसिंग तो कुछ प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए। सुनवाई में बचाव पक्ष की ओर से आठ याचिकाएं लगाई गई। इन आठ याचिकाओं में बचाव पक्ष ने सीबीआई द्वारा दिये गए अधूरे दस्तावेजों को पूरा करने की मांग की। बता दें कि वीरवार को दी गई आठ याचिकाओं को मिलाकर अब तक बचाव पक्ष कुल 11 याचिकाएं लगा चुका है।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील सतीश कादियान ने बताया कि सीबीआई ने बुधवार भी कोर्ट में चार्जशीट के बाकी बचे दस्तावेज नहीं दिए, जिसके चलते वीरवार को कोर्ट में याचिका लगाई गई और मांग की गई कि सीबीआई दस्तावेज पूरे दे। वकील ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी और दस्तावेज पूरे मिलने के बाद ही आरोपियों पर लगे चार्ज पर बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें