फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने पोलेट्री फार्मों में चेकिंग की बनाई छह टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने पोल्ट्री फार्मों में चेकिंग के लिए बनाईं छह टीमें
विज्ञापन

कहा, 11 फरवरी तक अपनी चेकिंग की रिपोर्ट देंगे अधिकारी
यदि किसी भी पोल्ट्री फार्म पर मक्खियां पाई गईं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के उपायुक्त मुकुल कुमार ने पोल्ट्री फार्मों की चेकिंग की दिशा में बनाई गई 6 टीमों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे 11 फरवरी तक अपनी चेकिंग की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। चेकिंग की रिपोर्ट के अनुसार जिन पोल्ट्री फार्मों पर हिदायतों की दृढ़ता से पालना नहीं की गई, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उपायुक्त जिला सचिवालय के सभागार में जिले के पोल्ट्री फार्मों के मालिकों की संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को डा. कदम सिंह की अध्यक्षता में पोल्ट्री फार्मों के मैनेजर, मुंशी व लेबर के साथ कार्यशाला कर उन्हें जागरूक किया जाएगा ताकि उनके द्वारा बताए गए उपायों का अपने अपने पोल्ट्री फार्मों पर लागू कर मक्खियों की वृद्धि पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पोल्ट्री फार्म पर मक्खियां पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। पोल्ट्री फार्म मालिक भी जिला प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों की पालना करेें और उनके लिए जारी दवाओं का प्रयोग करें ताकि लोगों को मक्खियों से निजात मिल सकेे।
विज्ञापन

उन्होंने चेकिंग कमेटी के अधिकारियों को विशेष तौर पर कहा कि वे 11 फरवरी को डा. कदम की अध्यक्षता में होने वाली कार्यशाला में चेकिंग रिपोर्ट साथ में लेकर आएं। उन्होंने पोल्ट्री फार्म के प्रतिनिधियों को कहा कि डा. कदम की अध्यक्षता में जो बैठक आयोजित की गई थी और जो उन्होंने मक्खियों की समस्या से निजात दिलाने बारे जानकारी दी थी उनका दृढ़ता से पालना करें। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी विशेष तौर पर कहा कि वे संबधित एसएचओ को हिदायतें जारी करें कि जिन पोल्ट्री फार्म पर हिदायतें नहीं अपनाई जा रही उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएं। इस अवसर पर जिला पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंह ने बताया कि प्रशासन की हिदायतों एवं डा. कदम सिंह की सिफारिश की गई दवा का शेडयूल के अनुसार 5 फरवरी से 18 मार्च तक छिड़काव शुरू किया गया है।
विज्ञापन


बैठक में उपमंडल अधिकारी पंकज सेतिया, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशू सिंगला, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग, पंचायती राज के कार्यकारी अधिकारी अशोक श्योकंद, एसीपी ओमप्रकाश, संबधित खंड विकास एंवं पंचायत अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें