फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 21 में फ्री एस्ट्रोलॉजी शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21 में लगा फ्री एस्ट्रोलॉजी शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ज्योतिष शास्त्र मनुष्य की तुलनात्मक स्थिति और अन्य संबंधित विवरणों के आधार पर व्यक्तित्व, मनुष्य की जिंदगी से जुड़े मामलों और अन्य सांसारिक विषयों को समझकर उनकी व्याख्या की जाती है। इसी के चलते इंडियन कौंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजी साइंस चेन्नई के लर्न एस्ट्रोलॉजी पंचकूला की ओर से एक फ्री एस्ट्रो कैंप का आयोजन शिव मंदिर सेक्टर-21 में किया गया। जिसमें वैदिक एस्ट्रोलॉजी, पालमिस्ट्री, वास्तु, टैरो कार्ड रीडिंग, न्यूमेरोलॉजी के बारे में जानकारी दी गई। नेशनल उपप्रधान अनिल कौशल ने बताया कि इस कैंप में इस वर्ष से एस्ट्रोलॉजी की कक्षाएं सेक्टर-15 स्थित न्यू इंडिया सीसे स्कूल में शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन

पंकज अग्रवाल ने बताया कि इस कैंप में विभिन्न लोगों की समस्याओं को सुना गया और समाधान के बारे में बताया। वास्तु के जरिये किस तरह समस्याओं को दूर कर सकते हैं। चेयरमैन हतिंद्र कौर ने बताया कि ज्योतिष के आधार पर शुभाशुभ फल ग्रह नक्षत्रों की स्थिति विशेष से बतलाया जाता है। इसके लिये सूत्रों से गणित द्वारा ग्रह तथा तारों की स्थिति ज्ञात करनी पड़ती है। अथवा पंचांगों, या नाविक पंचांगों, से उसे ज्ञात किया जाता है। ग्रह तथा नक्षत्रों की स्थिति प्रति क्षण परिवर्तनशील है। वास्तविक ग्रह स्थिति ज्ञात करने के लिए गणित ज्योतिष ही हमारा सहायक है। यह फलित ज्योतिष के लिये वैज्ञानिक आधार बन जाता है। इस अवसर पर चेयरमैन हतिंद्र कौर, सेंटर हेड डॉ. गीता अमृत, हर्ष लखनपाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें