फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनर्वा पंजाब व शिलांग लाजोंग के बीच मुकाबला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले मैच में गोल मिलने की उम्मीद : पॉल मुंस्टर
विज्ञापन

मिनर्वा पंजाब व शिलांग लाजोंग के बीच मुकाबला आज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में शुक्रवार को मिनर्वा पंजाब और शिलांग लाजोंग के बीच मुकाबला होगा। मिनर्वा पंजाब हीरो वन लीग के 13 मैचों में 14 अंकों के साथ 7वें स्थान पर हैं। मिनर्वा पंजाब के मुख्य कोच पॉल मुंस्टर ने वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उनकी टीम पिछले दो मैचों में अच्छा खेल रही है, लेकिन एकाग्रता में चूक जाने के कारण लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रही है। उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम अगले मैच में अधिक गोल करेगी। उन्होंने कहा कि सौरव भानवाला जैसे नए चेहरों को टीम में शामिल करने के अपने फैसले से वे बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

वहीं शिलांग लाजोंग को हीरो आई-लीग में संघर्ष करना पड़ रहा है। 13 मैचों में शिलांग लाजोंग 1 जीत के साथ तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।
शिलांग लाजोंग के कोच एलिसन ने अपनी टीम पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि डिफेंस अच्छा नहीं खेल पा रहा है, लेकिन रियल कश्मीर के खिलाफ प्रदर्शन वास्तव में उत्साहजनक था और वे उम्मीद करते हैं कि कल भी वैसा प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि टीम युवा भारतीय चेहरों को मौका देने पर ध्यान केंद्रित करती है, लेकिन साथ ही वह हर मैच केवल 3 अंकों के लिए खेलते हैं। लाजोंग के गोलकीपर फुर्बा लाचेनपा ने कहा कि उनकी टीम की केवल भारतीय खिलाड़ियों को खेलने की नीति, खिलाड़ियों को चमकने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अधिक अवसर प्रदान करती है। हालांकि शिलांग अंक तालिका में सबसे नीचे है। लेकिन वह इंडियन एरोज और मोहन बागान को छोड़कर आई-लीग में हर टीम के खिलाफ गोल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें