फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्वार्थ के लिए एफडी को तुड़वा खाने में कमी नहीं छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्वार्थ के लिए एफडी को तुड़वा अधिकारियों ने पैसे खाए : गर्ग
विज्ञापन

सेक्टर-9 में शहर के प्रतिनिधियों की हुई आवश्यक बैठक
कहा, हरियाणा सरकार की नीयत व नीति ठीक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के प्रतिनिधियों की एक बैठक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कंफेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में सेक्टर-9 में हुई। बैठक में निगम अधिकारियों द्वारा किए गए करोड़ों के घोटाले के खिलाफ सरकार द्वारा कार्रवाई न होने की निंदा की गई। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि निगम के उच्च अधिकारियों ने निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले पर घोटाले करने के बावजूद कार्रवाई ना होना चिंता का विषय है। इस घोटाले में काफी बड़े लोगों का हाथ है जबकि निर्माण के नाम पर निगम की एफडी तोड़कर उस पैसे को निगम अधिकारियों ने खाने में कमी नहीं छोड़ी।
गर्ग ने कहा कि घोटाला कोई आठ चौकों के निर्माण में नहीं है। निगम के हर काम में घोटाला हुआ है। जबकि चौक पर लगी श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा व श्रीमद्भागवत गीता को कई दिनों से प्लास्टिक की पन्नी से बांधकर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। जांच कमेटी को निगम अधिकारियों द्वारा करवाए गए हर काम की जांच करनी चाहिए। हरियाणा सरकार की नीयत व नीति ठीक नहीं है। सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न करके भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सरकार ने समय रहते हुए घोटाला करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पैसे की रिकवरी नहीं होगी। इस घोटाले के खिलाफ व्यापार मंडल व शहर के सभी प्रतिनिधियों का आंदोलन जारी रहेगा। सेक्टर-9 मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बंसल (छिंदी) ने व्यापार करने में जो भी समस्या आ रही है उस पर अपने सुझाव रखे। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान मोहित वर्मा, उपप्रधान हरीश तोला, विनोद सिंगला, तेलू राम गर्ग, जिला पंचकूला विकास ट्रस्ट के संरक्षक राम चरण सिंगला, प्रधान विवेक सिंगला, मदन लाल मित्तल, व्यापार मंडल युवा इकाई प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग, रोहित शर्मा आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें