फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर -19 ओवर ब्रिज का काम अभी उद्घाटन के फेर में फंसेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्घाटन के फेर में फंसा सेक्टर-19 ओवरब्रिज का काम
विज्ञापन


- मुख्यमंत्री से उद्घाटन कराने के लिए कुछ दिन और करना होगा लोगों को इंतजार
- ऐन मौके पर टाला निर्माण कार्य,
- सुबह और शाम के समय पंजाब और हरियाणा बार्डर के लोग गुजरते हैं


अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-19 ओवरब्रिज का काम शुरू करने की प्रक्रिया भले ही पूरी हो गई हो लेकिन उद्घाटन करने को लेकर काम देरी से शुरू हो सकेगा। क्योंकि प्रशासन की ओर से पुल का शिलान्यास सीएम मनोहर लाल से कराया जाएगा। जो इस समय कुंभ और जींद उपचुनाव में व्यस्त हैं। इसलिए अभी शहर के लोगों के लिए पुल निर्माण का कार्य शुरू होने का कुछ दिन ओर इंतजार करना पड़ेगा।
वहीं, सेक्टर-19 में रविवार से ओवरब्रिज का काम शुरू होने की संभावना थी। इसके लिए सेक्टर-19 के रास्ते को बंद करने के लिए सामान भी मंगवाया जा चुका था। लेकिन ऐन मौके पर पुल के शिलान्यास के कारण कार्य कुछ दिन बाद शुरू होगा। पुल के निर्माण के लिए चिरंजी लाल गुप्ता एंड संस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से निर्माण सामग्री बजरी, रेता, सरिया डालने की भी तैयारी थी।
विज्ञापन


अभी यह है वैकल्पिक रास्ता
वैकल्पिक रास्ते के तौर पर सेक्टर-19 के लोगों को बलटाना से और एनएच- 22 से ही पंचकूला के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ सकता है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर हरियाणा ने इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-19 के बीच बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का डिजाइन फाइनल कर दिया था। यह आरओबी एल शेप में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से बनाया जाएगा।

फाटक बंद होने के कारण लगता है एक किमी. का जाम
सेक्टर-19 रेलवे फाटक बंद होने के कारण एक किमी. का जाम लगता जाता है। इसके अलावा पुल का शिलान्यास 10 जनवरी को होना था। अब मुख्यमंत्री के व्यस्त होने के कारण पुल का काम और लेट सकता है। यह हर बार इलेक्शन के समय मुद्दा उठता है। इसके बाद इसी तरह इस पुल का काम लेट हो जाता है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पुल बनने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री से उद्घाटन के लिए समय मांगा गया है। जैसे ही वे इसका उद्घाटन करेंगे। वैकल्पिक रास्ते खोलते हुए पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। - ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक, पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें