फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के लिए 75 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के लिए 54 युवाओं का चयन
विज्ञापन


- 24 जनवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
- प्रतिभागियों का चयन 2 सदस्यों की समिति ने किया

अमर उजाला ब्यूरोे
पंचकूला। भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 का आयोजन विभिन्न चरणों में किया जा रहा है। इसी के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर- एक पंचकूला में 17 से 19 जनवरी तीन दिनों तक स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं ने भाग लिया है। स्क्रीनिंग प्रक्रिया के पहले दिन 19 स्टूडेंट्स और वीरवार को 36 स्टूडेंट्स का चयन किया गया। शनिवार तक तीन दिनों में कुल 54 स्टूडेंट्स का चयन किया गया।
बता दें महोत्सव करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं में निर्णय लेने की प्रक्रिया का विकास करना और युवाओं में अन्य व्यक्तियों के विचारों के प्रति सम्मान और सहिष्णुता का भाव विकसित करना है। चयन प्रक्रिया दो प्रकार से करवाई गई। जिनमें पहली वॉक इन प्रक्रिया है और दूसरी डिजिटल प्रक्रिया। वॉक इन प्रक्रिया में 17 से 19 जनवरी तक जिले के चयनित कॉलेज में जाकर युवाओं ने किसी विषय पर दो से तीन मिनट तक बोल कर अपनी प्रस्तुति दी। इसे सुनने के बाद कमेटी के दो सदस्य मापदंड के आधार पर युवाओं को अंक दिए। वहीं, डिजीटल प्रक्रिया में दिए गए विषयों में से युवाओं ने 90 से 120 सेकेंड तक किसी एक विषय पर अपना भाषण रिकार्ड कर यू-ट्यूब पर डाला और माई गवर्नमेंट साइट पर रजिस्टर किया। जिसमें प्रतिभागियों का चयन 2 सदस्यों की समिति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 जनवरी और राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन पांच से सात फरवरी को किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्र स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 4 सदस्यों की ज्यूरी होगी। ज्यूरी में सांसद, विधानसभा के सदस्य, नेता, सेवानिवृत्त सेना से अधिकारी, प्रतिष्ठित कलाकार, सामाजिक हस्ती, पत्रकार, लेखक और शिक्षाविद शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं में पहले स्थान के विजेता को दो लाख, दूसरे स्थान वाले को डेढ़ लाख और तीसरे स्थान वाले को एक लाख रुपये की इनामी राशि बांटी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें