फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से लोगों में रोष: गर्ग
विज्ञापन


- 16 जनवरी के धरने को लेकर की मीटिंग

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक सोमवार को व्यापार मंडल कार्यालय सेक्टर-20 में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निगम में घोटाले करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई न करने पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार खत्म करने में लगे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री की नाक के नीचे निगम के अधिकारियों द्वारा निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला करना और उसकी शहर के सामाजिक व धार्मिक लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने से साबित होता है कि ऐसे अधिकारियों पर सरकार का आशीर्वाद है। सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप है वही अधिकारी खुद को बचाने के लिए अपनी तरफ से जांच करवा लेते है। यदि सरकार की नीयत ठीक है तो जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार में शामिल है पहले उनकी बदली की जाए और निर्माण आदि के नाम पर जो भी खर्चा दिखाया गया है उसकी एक जनवरी 2018 से अब तक के खर्चों की जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि घोटाले के खिलाफ 16 को सुबह 11 से एक बजे तक नगर निगम कार्यालय के बाहर शांतिप्रिय धरना दिया जाएगा। अगर सरकार ने समय रहते भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो आगामी संघर्ष की घोषणा सभी साथियों से विचार करके 16 जनवरी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें