फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के दो केस सामने आए, डाक्टरों की टीम कर रही डोर टू डोर सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के दो केस सामने आए, डॉक्टरों की टीम कर रही डोर टू डोर सर्वे
विज्ञापन


- डॉक्टरों की टीम पंचकूला के सेक्टर और कालोनियों में करेगी सर्वे
- सीएमओ ने जारी की हिदायत, इलाज के लिए आईसोलेशन वार्ड तैयार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में स्वाइन फ्लू के दो केस सामने आने के बाद जिला अस्पताल की टीम डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों को जागरूक कर रही है। अस्पताल के सीएमओ की ओर से लोगों को हिदायतें भी जारी की गई है। वहीं जिला अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।
पीजीआई में बीते 11 जनवरी को स्वाइन फ्लू से पीड़ित सेक्टर-4 एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, सेक्टर -15 निवासी व्यक्ति पीजीआई में गंभीर हालात में भर्ती है। दो केस आने के बाद जिला अस्पताल चौकन्ना हो गया है। जिला अस्पताल में आईसोलेशन के दो वार्ड बनाए गए हैं। एक वार्ड इमरजेंसी में बनाया है। जबकि दूसरा वार्ड अस्पताल की पहली मंजिल पर बनाया गया है। पंचकूला जनरल अस्पताल के सीएमओ योगेश शर्मा ने बताया कि दो केस सामने आए हैं। अभी तक आईसोलेशन वार्ड में कोई इलाज कराने नहीं आया है। अस्पताल से ये केस पीजीआई ट्रांसफर किए गए है। प्राइवेट अस्पतालों को हिदायत दी गई है कि वे सैंपल यहां भेजें। इसके बाद मरीज को रेफर करें। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के केस सामने आने के बाद डाक्टरों की टीम की ओर से डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया गया है। यह सर्वे इंदिरा कालोनी, सेक्टर -14, 15, 16 में किया जा चुका है। जल्द ही शहर के अन्य सेक्टरों में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


यह दी गई हैं हिदायतें
जनरल अस्पताल सेक्टर-6 के सीएमओ योगेश शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू पर क्या करें और क्या न करें। इसके पोस्टर छपवाकर विभाग की ओर से बांटे जा रहे हैं। हम सभी को जागरूक कर रहे हैं। अगर किसी को शंका है तो वह अस्पताल आकर अपनी जांच करवा सकता है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इलाज की सभी सुविधाएं मुफ्त में दी जा रही हैं।

स्वाइन फ्लूू होने पर यह करें
हाथ मिलाने और गले मिलने के बजाए नमस्ते बोलें। खांसते और छींकते समय अपने मुंह व नाक को रुमाल से ढकें। अपने नाक, कान और मुंह को छूने से पहले या बाद में अपने हाथों को साबुन व पानी से बार-बार धोएं। भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में ना आएं। अच्छी नींद लें, शारीरिक रूप से सक्रिय रहे तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। पानी का अधिक सेवन करें और पौष्टिक आहार लें। चिंता और तनाव से अपने को दूर रखें। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवाई अपनी मर्जी से न लें। खुले में न थूकें। इसके अलावा अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। अफवाहों से बचें।
विज्ञापन


हमने गाइडलाइन जारी कर दी है। डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं। सभी केे जागरूक करने के लिए पोस्टर और पर्चे बांटे जा रहे हैं। - योगेश शर्मा, सीएमओ, जनरल अस्पताल, सेक्टर -6।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें