फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल सत् श्री अकाल के उद्घोष से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल नगर कीर्तन में उमड़ा सैलाब
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से गूंजा शहर
पुष्पवर्षा से नगर कीर्तन का हुआ भव्य स्वागत
पंचकूला समेत ट्राइसिटी से संगत हुई शामिल
सुरक्षा में पुलिस अधिकारी समेत जवान रहे तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज, वाहनों में सवार संगत शबद गायन करती हुई, सेवा में तत्पर संगत, जो बोले सो निहाल के उद्घोष से गूंजता शहर, आकाश से हो रही पुष्पवर्षा। यह मनमोहक दृश्य वीरवार को नाडा साहिब से निकाले गए विशाल नगर कीर्तन के दौरान देखने को मिला। नगर कीर्तन श्री गुरु गोबिंद सिह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलब्ध में शिरोमणि अकाली दल पंचकूला की ओर से निकाला गया, जिसकी अगुवाई पांच प्यारों ने की। नगर कीर्तन में पंचकूला समेत ट्राइसिटी से हजारों की संख्या में संगत शामिल हुई, जिसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के दर्शन कर खुद को कृतार्थ किया। नगर कीर्तन में धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगर कीर्तन सुबह नौ बजे नाडा साहिब गुरुद्वारा साहिब से पांच प्यारों की अगुवाई में निकला, जो पूरे शहर का भ्रमण कर शाम को सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए मार्ग में जगह-जगह स्वागती गेट और लंगर लगे थे, जिसका संगत ने खूब लुत्फ उठाया। गतका पार्टियां जहां संगत को अपना करतब दिखा कर चकित कर रही थीं, वहीं बैंडबाजे वाले धार्मिक धुन से अपनी ओर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। नगर कीर्तन में फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज संगत के आकर्षण का केंद्र थे। पंथ प्रसिद्ध ढाडी, रागी जत्थों ने शबद गायन से संगत को निहाल किया। 250 से अधिक कारों, ट्रालियों और पैदल हजारों की संख्या में संगत नगर कीर्तन का हिस्सा बनी। युवाओं ने गतका, लाठी आदि के करतब दिखाए। सेवादारों ने सड़कों पर पानी छिड़ककर झाडू से सफाई की। नगर कीर्तन मार्ग पर जहां संगत ने पहले जल का छिड़काव किया, वहीं झाड़ू से सेवा की। इसके बाद पूरे मार्ग में करीब 10 क्विंटल से अधिक फूल बरसाए गए।

20 से 25 लाख के फूलों से सजेगा गुरुद्वारा
गुरुद्वारा नाडा साहिब के हैड ग्रंथी जगजीत सिंह ने बताया कि संगत को नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया और 13 जनवरी को नाडा साहिब में गुरु पर्व पर आयोजित होने वाले समागम में संगत को शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को 20 - 25 लाख के फूलों से गुरुद्वारा नाडा साहिब की सजावट की जाएगी, जिसके लिए फूल दिल्ली से मंगवाए जा रहे हैं। 12 फरवरी की रात 12 बजे से 13 जनवरी की रात 12 बजे तक प्रसिद्ध रागी जत्थे संगत को निहाल करेंगे। 13 जनवरी को नाड़ा साहिब गुरुद्वारे में ढाई- तीन लाख के करीब संगत के इकट्ठे होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन


इन सेक्टरों से गुजरा नगर कीर्तन
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के गुरु पर्व के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह वीरवार को भी नगर कीर्तन श्री नाडा साहिब गुरुद्वारे से निकाला गया। नगर कीर्तन शुरू होकर पंचकूला के माजरी चौक सेक्टर 2, 4, 11, 12, 14, 15, 9, 8, 7 में से सैकड़ों गाड़ियों के साथ गुजरता हुआ वापस माजरी चौक से होता हुआ रात नौ बजे गुरुद्वारा नाडा साहिब वापस पहुंचा। नगर कीर्तन के दौरान अपनी बाइक के आगे झंडे लगाकर युवक शामिल हुए।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने दिया पूरा सहयोग
नगर कीर्तन के दौरान संगत के आगे ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों व बाइक पर सवार रही, ताकि जाम की स्थिति न बन सके। ट्रैफिक एसएचओ सुरेश शर्मा ने बताया कि जाम से लोगों को बचाने के लिए हमने सेक्टर-4 में जाने वाले वाहनों का रूट हाईवे की तरफ तैयार कर दिया। इस प्रकार जिन-जिन सेक्टरों से नगर कीर्तन गुजरता गया, हम वहां के रूट को दूसरे सेक्टरो में कन्वर्ट करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें