एथलीट मीट 18 जनवरी से
चंडीगढ़। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-7 में चंडीगढ़ सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर स्टेट एथलीट मीट 2018-19 का आयोजन 18 से 20 जनवरी को किया जा रहा है। चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही मीट में वही एथलीट हिस्सा ले सकते हैं, जोकि चंडीगढ़ में पढ़ाई या नौकरी कर रहे हैं। इच्छुक खिलाड़ी 15 जनवरी शाम 5 बजे तक फॉर्म जमा करवा सकते हैं। एंट्री स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स सेक्टर-7 में डॉ. जीपी पॉल को दे सकते हैं।