फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी तड़का फूड फेस्टिवल में मिलेगा पंजाब के खाने का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंजाबी तड़का फूड फेस्टिवल में मिलेगा पंजाब के खाने का स्वाद

- 11 से 27 जनवरी तक शहर में फूड फेस्टिवल का आयोजन
- फूड फेस्टिवल के लिए आला कार्ट और बफे मेन्यू तैयार किया

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के पंजाबी फूड लवर्स को अब पार्टी के लिए चंडीगढ़ या पंजाब जाने की आवश्यकता नहीं। क्योंकि 11 जनवरी से 27 जनवरी तक सेक्टर-पांच स्थित स्थानीय होटल में फूड फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी घोषणा होटल जीएम विवेक खन्ना ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान की। फूड फेस्टिवल में व्यंजनों का वेलकम होटल बेलाविएस्टा में लाइव डिस्प्ले किया जाएगा। होटल के एक्जीक्यूटिव शेफ डुड्डी रैनी मनोहर और चीफ शेफ नारायण ने डेमो के दौरान अमृतसरी चने के साथ ही आमले की मच्छी तैयार की। दोनों शेफ को पंजाबी फूड को प्रमोट करने के लिए अन्य राज्यों में भेजा जा चुका हैं।
विज्ञापन

जीएम विवेक खन्ना ने बताया कि फूड फेस्टिवल के लिए आला कार्ट और बफे मेन्यू तैयार किया गया है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बफे होगा, सप्ताह के अन्य दिनों में आला कार्ट मेन्यू होगा। उन्होंने कहा कि क्रिएटिव टीम द्वारा पंजाबी तड़का के लिए स्पेशल मसालों को तैयार किया गया है। जिससे रेसेपी का आनंद मिल सकें। शेफ नारायण ने कहा कि कई व्यंजनों के लिए उन्होंने देग का प्रयोग किया है। मसलन, देग का गोश्त, जिसको कापर की देग में तैयार किया जाता है। इसी तरह कुन्ना मुर्ग भी तैयार किया जाता है। इन सभी रेसेपी को पंजाबी स्टाइल में तैयार किया जाएगा। आला कार्ट और मेन कोर्स मेन्यू में पनीर की भुर्जी, बैंगन का भरता, भरवां करेले, सरसों का साग, छल्ली और कुंब तक ए तिन हैँ। इसके साथ ही नॉन वेज स्नैक्स में अमृतसरी मछली, तवा बोटी, आमला की मच्छी हैं। नान वेज के मेन कोर्स में पंजाबी भुना गोश्त, पंजाबी मुर्ग मक्खनवाला हैं। पंजाबी तड़का में गन्ने के रस की खीर खास होगी। बफे मेन्यू में वेलकम ड्रिंक हैं।इसमें गुलाब का शरबत, सूप मेन्यू में मक्की का शोरबा, स्टारटर्स में छोलियां की टिक्की है। इसके साथ ही यहां कीमा कलेजी, वेजीटेरियन में अमृतसरी बड़ी मसाला होगा। शेफ डुड्डी रेनी मनोहर ने कहा कि इस फेस्ट के लिए पंजाब के व्यंजनों पर काफी रिसर्च की गई है। इस रिसर्च के दौरान हम मलेरकोटला तक गए। मलेरकोटला वास्तव में पंजाब में नानवेजीटेरियन के लिए जाना जाता है। पंजाब के स्थानीय व्यंजन कृषि से प्रभावित हैं। यह राज्य कुकिंग की तंदूरी स्टाइल से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें