फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट फूड स्ट्रीट बनाने को लेकर हुडा ने लिखा लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइट फूड स्ट्रीट बनाने को लेकर हुडा ने लिखा लेटर
विज्ञापन

लोगों की मांग को देखते हुए सेक्टर-2 और 4 में किया जाएगा सर्वे
अभी तक नहीं है पंचकूला में कोई नाइट फूड स्ट्रीट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
चंडीगढ़ की तर्ज पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) पंचकूला में नाइट फूड स्ट्रीट स्थापित करने की योजना बनाई है। इसे लेकर हुडा ने अपने बड़े अधिकारियों को पत्र लिखा है। हुडा के इस्टेट ऑफिसर आशुतोष राजन ने बताया कि शहर के लोगों की डिमांड को देखते हुए नाइट फूड स्ट्रीट स्थापित किए जाने के लिए लेटर लिखा हे। हालांकि इसे बनवाने के लिए काफी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हुडा के इस्टेट ऑफिसर आशुतोष राजन ने बताया कि पंचकूला के सेक्टर- 2 और 4 में खाली पड़ी जमीन पर इस परियोजना को विकसित किया जा सकता है। स्थानीय निवासियों और क्षेत्र के निवासी कल्याण संघ की सिफारिशों के बाद हुडा ने इसे तैयार करने का प्लान बनाया है। इस प्रस्ताव को तैयार कर जल्द ही प्लानिंग विभाग को भेजा जाएगा। इसे वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से अगर स्वीकृति मिल गई तो जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नाइट फूड स्ट्रीट आसपास के लोगों को भोजन की सुविधा प्रदान करने के साथ हुडा की आय बढ़ाने के साधन में शामिल होगी। नाइट फूड स्ट्रीट के लिए हुडा कार्यालय ने भूमि के सर्वेक्षण के लिए और परियोजना की व्यवहार्यता की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को बुलाया है। साथ ही, तीन अधिकारियों को मामले को देखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह निर्णय चंडीगढ़-शिमला और दिल्ली-शिमला के राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे होने के मद्देनजर लिया गया है। क्योंकि यह अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का विषय होगा। सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के शुरुआती चरण में जल-जमाव, सीवरेज प्रबंधन और सर्वेक्षण के पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें