फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दबकौरी वासियों के लिए आबादी में स्थित तालाब बना परेशानियों का कारण । तालाब में गंदगी जमा होने से बिमारियों को मिल रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दबकौरी का तालाब बना लोगों की परेशानियों का सबब
विज्ञापन


- ओवरफ्लो होने से लोगों के घरों में घुस जाता है तालाब का पानी
- तालाब की चहारदीवारी न होने से रात को होती है सबसे ज्यादा परेशानी

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। भले ही निगम अधिकारी विकास के नाम पर व लोगों की समस्याओं का हल करवाने तथा अपनी उपलब्धियां गिनवाने में लगे हैं लेकिन जिले के गांव दबकौरी में उनकी ये उपलब्धियां फ्लॉप होती नजर आ रही हैं। ग्रामीण संत लाल, हरदयाल सिंह, सुमित शर्मा, राजिंद्र कुमार, रमेश कमार आदि ने बताया कि उनके गांव की आबादी के बीच में एक तालाब हैं जिसमें काफी मात्रा में गंदगी जमा हो गई है इससे गांव का वातावरण भी दूषित होकर रह गया है। इस तालाब में गंदगी जमा होने से जहरीले जीव व मच्छरों की भरमार भी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी के बीच में इस तालाब के होने व इसकी चहारदीवारी न होने से रात के समय कई बच्चे इस तालाब में गिर चुके हैं। इतना ही नहीं बरसात के दिनों में तो इस तालाब के भरने पर पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है और धीरे-धीरे यह पानी लोगों के घरों में भर जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने निगम कार्यालय में भी कई बार शिकायत दी है लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने इस समस्या की ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को हल करवाने के आश्वासन तो मिले हैं लेकिन ग्राउंड लेवल पर कुछ नहीं हुआ। जिससे ग्रामीणों के लिए यह समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं निगम के ईओ जरनैल सिंह ने इस समस्या के बारे में कोई संतोषजनक उत्तर देना उचित नहीं समझा। जब निगम प्रशासक राजेश जोगपाल से फोन पर संपर्क करना चाहा तो इनका नंबर पहुंच से बाहर आता रहा।

गांव में जो तालाब है उसकी आज तक कोई चहारदीवारी नहीं गई। जिससे सुरक्षा के लिहाज से कोई उचित प्रबंध नहीं हो पाया। रात के अंधेरे में कई लोग व बच्चे इसमें गिर जाते हैं। जिसे यह लोगों के लिए दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहा है। - सुमित शर्मा, ग्रामीण।
विज्ञापन


एक तरफ तो सरकार की ओर से स्वच्छ अभियान चलाकर स्वच्छता पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं वहीं, हमारे गांव के तालाब में जमा गंदगी स्वच्छता अभियान पर एक सवालिया निशान लगा रही है। - संत राम, ग्रामीण।

बरसात के दिनों में तालाब से ओवरफ्लो बरसाती पानी निकालने के लिए जो पुलिया लगाई गई है वह भी पूरी तरह से बंद पड़ी है। जिससे बरसाती पानी उनके घरों में घुस जाता है। - हरिराम, ग्रामीण।
विज्ञापन


तालाब में गंदगी जमा होने से इसमें जहरीले जीव व मच्छरों की भरमार हो गई है और कई बार ये जहरीले जीव उनके घरों में भी घुस जाते हैं, जिस वजह से ग्रामीणों में भय फैला हुआ है। - ममता शर्मा, ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें