फोटो सहित
डीएवी कॉलेज में वालंटियरों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज सेक्टर- 10 की ओर से एनएसएस विंग के लिए सात दिवसीय कैंप का आयोजन किया। रविवार को कैंप के अंतिम दिन विंग कमांडर ट्रैफिक मार्शल सीएस ग्रेवाल ने एनएसएस वालंटियर्स को उनके सराहनीय प्रयास के लिए सम्मानित किया। साथ ही ट्रैफिक मार्शल ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर उठाए गए सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज ने उन्हें धन्यवाद करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया।