फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सर्वहितकारी सोसायटी ने की चौक से भगवान की प्रतिमा को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी ने की चौक से भगवान की प्रतिमा को हटाने की मांग
विज्ञापन


- मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख पैसे बर्बाद होने से बचाने की लगाई गुहार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। लोक सर्वहितकारी सोसायटी के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर चौक पर लगी देवी-देवताओं और शहीदों की प्रतिमा को हटवाने की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचकूला निगम हरे-भरे चौक को तोड़कर सुंदरता के नाम पर पैसे बर्बाद कर रहा है। इस तरह के विकास कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा कि इन चौकों के साथ-साथ 9 इंच की टाइलों को लगवा कर निगम ने एक्सीडेंट प्रोन चौक बनवाने का काम किया है। कुछ ही दिनों में दो हादसे भी हो चुके हैं। इसी तरह चौकों पर अब भगवान की मूर्तियां लगवाने का क्या औचित्य है। लोगों की मांग है कि मूर्तियां मंदिर में शोभा देती हैं न कि चौक के बीच। चौक में लगीं मूर्तियों से जहां ध्यान भटकने से हादसों का ग्राफ बढ़ेगा, वहीं मूर्ति पर धूल-मिट्टी और कारों, ट्रकों, बसों का धुआं भी जमा होने से अनादर होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह एक तो इन चौकों को तोड़ने के आदेश जारी करें इस पर खर्च पैसों की जांच करवाएं। तीसरा भगवान की मूर्तियों के साथ बाकी मूर्तियां भी चौकों से हटवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें