फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय कैरम प्रतियोगिता हुई संपन्न
विज्ञापन


- खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
- एसोसिएशन को 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है यदि उन्हें प्रारंभिक जीवन से अच्छी शिक्षा एवं संस्कार मिलें तो वे आगे चलकर देश के अच्छे नागरिक बनकर एक आदर्श समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह कहना है हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज का। जिन्होंने राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 में हरियाणा कैरम एसोसिएशन की ओर से प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय कैरम प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर एसोसिएशन को 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


अंडर 12 मुकाबले में युवराज और चंचल रही अव्वल
हरियाणा कैरम एसोसिएशन द्वारा करवाई गई राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगता में अंडर-12 लड़कों के मुकाबलों में फरीदाबाद के युवराज, विवेक व रेवाड़ी के रूपेश रॉय को पहला, दूसरा, तीसरा स्थान, अंडर-12 कैडेट लड़कियों के मुकाबले में सिरसा की चंचल ठाकुर ने पहला, भिवानी की मनीक्षका ने दूसरा व रेवाड़ी की प्राप्ति ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 सब जूनियर लड़कियों के मुकाबले में रेवाड़ी की ईशा गुप्ता ने पहला पंचकूला की अन्नया ने दूसरा व भिवानी की हिमानी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 सब जूनियर लड़कों के मुकाबले में झज्जर के अक्षय पंचाल ने प्रथम, फरीदाबाद के पारस ने दूसरा व तनिष्क ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें