फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण मरें चला वॉल पेंटिग्स अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण में चला वॉल पेंटिग्स अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में अव्वल लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। निगम हर अधिकारी और कर्मचारी लोगों के सहयोग से सफाई अभियान के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने में जुटा हुआ है। निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल के दिशा-निर्देश में स्वच्छ भारत मिशन में जुटी टीमें शहर के विभिन्न कोनों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सेक्टर-21 स्थित स्काई वर्ल्ड स्कूल के पास वॉल पेंटिंग बनाई गई। स्कूली छात्रों ने दीवारों पर शानदार पेंटिंग्स बनाकर उन्हें नया रूप दे दिया। वॉल पेंटिंग्स के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। लोगों ने पेड़ों को बचाने का संदेश दिया। वॉल पेंटिग्स के लिये लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान स्कूली छात्रों ने शपथ ली कि वह अपने शहर को साफ-सुथरा रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। लोगों की भागीदारी के नंबर भी सर्वेक्षण में मिलने हैं। इसलिए लोगों को स्वच्छ मैप के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जो भी सफाई व्यवस्था से संबंधित सुझाव लोग दे रहे हैं, उन पर अमल किया जा रहा है। वहीं सेक्टर 7 की मार्केट में एक नुक्कड़ नाटक दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें