फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने पुलिस मुलाजिमों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान रोकने पर पुलिसकर्मी को कुचला
विज्ञापन

कार सवारों ने पुलिस मुलाजिमों को मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। थाना अरनीवाला पुलिस की ओर से गांव मूलियांवाली के पास लगाए गए नाके के दौरान सोमवार देर शाम एक कार ने दो पुलिस मुलाजिमों को टक्कर मार दी, जिससे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा पुलिस मुलाजिम बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना अरनीवाला पुलिस गांव मूलियांवाली के पास नाकाबंदी करके वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान अरनीवाला से मलोट जा रही एक कार को रुकने का इशारा किया गया। कार चालक ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर कार चढ़ा दी। इसमें पंजाब पुलिस के होमगार्ड जवान 40 वर्षीय सुखचरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं पता चला है कि पुलिस कर्मचारियों को रौंदने वाली कार आगे जाकर एक ट्राली में टकरा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन अभी तक कार सवारों का कुछ पता नहीं लग सका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें