फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन तक सरपंच पद के 100 तथा पंच के लिए जमा हुए 164 नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में लगा उम्मीदवारों का मेला
विज्ञापन

दूसरे दिन तक सरपंच पद के 100 और पंच के 164 नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। 30 दिसंबर को होने जा रहे पंचायती चुनावों को लेकर नामांकन पत्र भरने के सोमवार को दूसरे दिन तहसील परिसर में उम्मीदवारों का मेला लगा रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने-अपने दस्तावेज लेकर रिटर्निंग अधिकारियों के पास जमा करवाने के लिए लाइन में लग गए। सोमवार को दोपहर 3 बजे तक अबोहर व खुइयां सरवर ब्लॉक से सरपंच पद के लिए 100 तथा पंच पद के लिए 164 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। इसके साथ ही गांवों में चुनाव प्रचार भी धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है।
इस बारे में चुनाव कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार सोमवार को अबोहर ब्लॉक के 85 गांवों में से सरपंच पद के लिए 57 तथा पंच पद के लिए 93 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। वहीं खुइयां सरवर ब्लॉक के 58 गांवों से सरपंच पद के लिए 36 व पंच पद के लिए 64 उम्मीदवारों के दस्तावेज जमा किए गए। इसी ब्लॉक से शनिवार को सरपंच और पंच पद के लिए 7-7 नामांकन जमा हुए थे। कुल मिलाकर सोमवार तक दोनों ब्लॉकों से 100 प्रत्याशी सरपंच और 164 प्रत्याशी पंच पदों के लिए मैदान में कूद चुके हैं। इस दौरान दर्जनों ऐसे उम्मीदवार थे, जो गांवों से चलकर तहसील में नामांकन जमा कराने पहुंचे, लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी और उनसे सशक्त उम्मीदवार द्वारा समझाने पर उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि कई प्रत्याशियों को नामांकन पत्र जमा कराने वाली लाइन में से समझाते हुए बाहर निकालने का भी प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई गांवों में सर्वसम्मति होने पर भी विचार चल रहा है। जिनमें खासकर नई बनी पंचायतें शामिल हैं। यह नवगठित पंचायतें छोटी और पांच सदस्यों की होने के कारण इनमें सर्वसम्मति शीघ्र बनने की संभावना है। तहसील परिसर में जगह-जगह लोग तालमेल बनाते नजर आए। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 दिसंबर है। जबकि 20 को जांच होगी और 21 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन मैदान में रहे उम्मीदवारों को चुनाव निशान आलॉट किए जाएंगे। 30 दिसंबर को सुबह 8 से सांय 4 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें