फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती चुनाव में 702 महिलाएं बनेंगी सरपंच, 3313 पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती चुनाव में 702 महिलाएं बनेंगी सरपंच, 3313 पंच
विज्ञापन

डीसी बोले-शांतिपूर्वक तरीके से करवाए जाएंगे चुनाव, प्रबंध मुकम्मल
पंचायती चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए एसडीएम के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। 30 दिसंबर को हो रहे पंचायती चुनावों के दौरान जिला होशियारपुर में 702 महिलाएं सरपंच बनेंगी, जबकि 3313 पंच बनेंगी। जलिे के 10 ब्लाकों में सरपंच पद के उम्मीदवार के लिए एससी(महिलाएं) की 260 व 442 जनरल सीटें हैं, जबकि पंच के उम्मीदवार के लिए 1120 एससी(महिलाएं) व 2193 जनरल सीटें हैं। पंचायती चुनाव को जिले में सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने एसडीएम व अन्य विभागों के साथ बैठक की, जिस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं और चुनाव पारदर्शी व शांतिपूर्वक तरीके से करवाई जाएंगी।
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया ने कहा कि एसडीएम्ज व डीएसपीज का आपस में तालमेल होना बहुत जरु री है, ताकि सुरक्षा के प्रबंध भी यकीनी बनाए जा सकें। उन्होंने जिला पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा प्रबंधों में किसी किस्म की कमी न रहे। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील गांवों की सूचि भी जल्दी मुकम्मल करने को कहा। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर भी जल्दी छपवा कर सील करवाना यकीनी बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि चुनावी स्टाफ की रिहर्सलों के अलावा आगामी तौर पर किटों व रु ट प्लान यकीनी बनाया जाए। इसके अलावा बूथों पर सर्च लाइटों का भी विशेष प्रबंध होना चाहिए, क्योंकि 30 दिसंबर को वोटों के बाद गिनती के परिणाम घोषित इसी दिन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि होशियारपुर जिले में एससी 260, एससी (महिलाएं) 260, महिलाएं (जनरल) 442, जनरल 443 सहित 1405 सरपंच के उम्मीदवार की सीटें हैं। इसके अलावा एससी 1755, एससी(महिलाएं) 1120, महिलाएं(जनरल) 2193, बीसी 441, जनरल 2532 सहित कुल 8041 सीटें पंच के उम्मीदवार के लिए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम अनुसार 19 दिसंबर तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। 20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की पड़ताल की जाएगी, 21 दिसंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं, इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलाट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतदान होने के बाद वोटों की गिनती व परिणाम की घोषणा की जाएगी। ईशा कालिया ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर वोटर सूचियों का विशेष संशोधन संबंधी निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों पर वोटर सूचियों में त्रुटियां जल्दी दुरुस्त करवाई जाएंगी, क्योंकि 4 जनवरी को वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें