फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर शहीद सुरेन्द्र प्रसाद को श्रद्धासुमन अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद सुरेंद्र प्रसाद को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

पंजाबी सभ्याचारक मंच ने मनाया विजय दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। वर्ष 1971 में पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले भारत माता के महान सपूतों की पावन स्मृति में शनिवार को पंजाबी सभ्याचारक मंच की ओर से विजय दिवस मनाया गया। जिसमें शहर के प्रबुद्ध लोगों ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले मेजर सुरेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अमनदीप सिंह धालीवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शहीद की प्रतिमा पर रिटायर्ड जिला स्काउट ट्रेनर दर्शन लाल चुघ, एडवोकेट देसराज कम्बोज, स्वतंत्रता सेनानी परिवार संघ के राष्ट्रीय संयोजक संजीव वर्मा व युवा अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान अंकुर गर्ग, चिमनलाल वधवा, गुलशन गुम्बर, रोमेश मिढा, रवि मलकट व पवन मदान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवर्नमेंट मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने शहीदों को समर्पित नारे लगाए। एडवोकेट अमनदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि शहीदों को याद करके ही हम युवाओं को प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने प्रत्येक स्कूल में शहीदों, महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों के शहीदी दिवस व जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करके विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। मंच के प्रधान गुरचरण सिंह गिल ने अतिथियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें