फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर टला थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शीघ्र गिरफ्तारी के भरोसे पर टला थाने का घेराव
विज्ञापन

नेहरू पार्क में पहुंच कर मृतका रवीना के परिजनों से मिले डीएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। रवीना हत्याकांड विरोधी एक्शन कमेटी की शनिवार को नेहरू पार्क में आयोजित की जा रही बैठक में डीएसपी राहुल भारद्वाज ने पहुंच कर आश्वासन दिया कि मामले में नामजद आरोपियों एक को 24 घंटे के अंदर व अन्य दो को एक सप्ताह में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर कमेटी की ओर से थाने का घेराव करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। डीएसपी ने मृतक रवीना के परिजनों से मिलकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मामले को लेकर कई संगठनों की ओर से गठित की गई एक्शन कमेटी ने 15 दिसंबर को थाने के सामने धरना लगाने का एलान किया था। इसके तहत ही सभी कर्मचारी संगठनों के कार्यकर्ता शनिवार सुबह ही नेहरू पार्क में बैठक कर रहे थे। बैठक में मृतका रवीना के परिजन और हरियाणा से आए विभिन्न समाचार पत्रों तथा टीवी चैनलों के पत्रकार भी शामिल थे। इसी दौरान डीएसपी राहुल भारद्वाज ने बैठक में पहुंच कर आश्वासन दिया कि पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। इसके बादर थाने के सामने लगने वाला धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्शन कमेटी के कनवीनर निर्मल सिंह ने बताया कि अगर निर्धारित समय के दौरान दोषियों को काबू नहीं किया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। बैठक में टैक्रीकल सर्विस यूनियन, अपनी उसारी वर्कर यूनियन, क्रांतिकारी किसान यूनियन, पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कामरेड रामकुमार वर्मा, निर्मल सिंह, सोहन सिंह, बालकृष्ण फौजी, जगजीत सिंह खिप्पांवाली, माया प्रकाश, मलकीत सिंह, हरबंश लाल, महिंद्र कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, मलकीत सिंह तथा फुम्मन सिंह के अलावा हरियाणा व राजस्थान के विभिन्न गांवों के पंच व सरपंच शामिल हुए। मामले में पुलिस ने मृतक रवीना के ससुर गोपीराम सांदड़, पति लक्की सांदड़ सहित सास विनीता सांदड़ के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें