फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ की बदली का मामला गर्माया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

बीडीपीओ को मुअत्तल करने के विरोध में उतरे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। बीडीपीओ शहणा बलजीत कौर खालसा को सस्पेंड किए जाने के विरोध में ढिल्लवां निवासियों ने हलका भदौड़ के कांग्रेसी नेता के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली। इस मौके ग्रामीणों ने कहा कि बीडीपीओ बलजीत कौर लंबे समय से बिना किसी लालच, बिना भेदभाव के ईमानदारी के साथ अपना काम कर रही थीं। परंतु हलके के कांग्रेस नेता को बलजीत कौर की ईमानदारी इतनी चुभी कि उसको सस्पेंड करवा दिया। बलजीत कौर ईमानदारी से काम करने के साथ-साथ सिख कौम के पंथक मसलों के लिए भी आवाज बुलंद करती आ रही थीं, जिस कारण इन कांग्रेसियों को बलजीत कौर चुभ रही थीं। उन्होंने कहा कि बीबी खालसा को सस्पेंड कराने वाले कांग्रेसी नेता को वे अपने गांव में पैर भी नहीं रखने देंगे। जब तक बीबी खालसा को दोबारा बहाल नहीं किया जाता, तब तक इसके खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे और जरूरत पड़ने पर संघर्ष को तेज भी करेंगे और कांग्रेसी हाईकमान के पास पहुंच करके हलका इंचार्ज को बदलने के लिए भी कहा जाएगा।
मुझे फोन पर सस्पेंड करने बारे मैसेज मिला : बलजीत कौर सस्पेंड करने संबंधी पुष्टि करती बलजीत कौर खालसा ने बताया कि मुझे फोन पर सस्पेंड करने बारे मैसेज मिला है। इस मामले के पीछे कांग्रेस नेता का ही हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नहीं पता, यह तो चंडीगढ़ वाले ही बता सकते हैं : डिप्टी कमिश्नर
डिप्टी कमिश्नर बरनाला के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि इस मामले में मुझे नहीं पता, यह तो चंडीगढ़ वाले ही बता सकते हैं। कुछ व्यक्ति अपनी लीडरी चमकाने के लिए मनरेगा मजदूरों को प्रधान बनाकर मेरे खिलाफ भड़का रहे हैं। सस्पेंड करना तो विभाग के उच्च अधिकारियों का काम होता है, इसके साथ मेरा क्या मतलब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें