फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रों में हुए पंचायती चुनाव तो मतदान पर पड़ेगा विपरीत असर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में हुए पंचायती चुनाव तो मतदान पर पड़ेगा विपरीत असर
विज्ञापन

10 अक्टूबर से पहले या फिर 18 अक्टूबर के बाद चुनाव कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। केंद्र व राज्य चुनाव आयोग की ओर से सभी चुनावों में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के हर संभव प्रयास किए जाते हैं लेकिन इस बार ग्राम पंचायत चुनावों की जो संभावित तारीखें सामने आ रही हैं उस दौरान नवरात्रों का पर्व आने के कारण मतदान पर भारी विपरीत असर पड़ेगा। ग्रामीण लोगों ने चुनाव आयोग से मांग की है कि ग्राम पंचायत के चुनाव 10 अक्टूबर से पहले या फिर 18 अक्टूबर के बाद करवाए जाएं ताकि लोग अधिक से अधिक मतदान कर सकें।
जानकारी के अनुसार जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चुनावों संबंधी चुनाव आयोग द्वारा संबंधित अधिकारियों को जो सूचना जारी की गई है उसमें जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनावों की अधिसूचना 4 सितंबर से लागू करके 24 सितंबर तक चुनावी प्रक्रिया समाप्त होनी है। उसी पत्र में 14 अक्टूबर तक पंचायती चुनावों की प्रक्रिया करवाने का भी जिक्र किया गया है। हालांकि चुनाव कार्यालय के अधिकारी इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रहे, लेकिन एसडीएम पूनम सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर तक पंचायत चुनावों की कार्रवाई पूरी की जा सकती है। इधर, लोगों का कहना है कि 9 अक्टूबर को श्राद्ध पक्ष समाप्त होकर 10 को माता के पावन नवरात्र शुरू होते हैं। जिस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवियों के दर्शन करने जाते हैं। राजस्थान के सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां से लाखों की संख्या में लोग पैदल यात्रा, डाक ध्वजा आदि लेकर सालासर धाम की यात्रा पर जाते हैं। पैदल यात्रा पहले नवरात्रे से शुरू होकर लगातार चलते रहते हैं। ऐसे में अगर 9 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन पंचायत चुनाव होते हैं तो मतदान पर भारी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव डंगरखेड़ा के पंचायत मेंबर विजय कारगवाल ने बताया कि उनके गांव से हर वर्ष ही नवरात्र में सालासर के लिए दो-दो लंगर जत्थे रवाना होते हैं और एक जत्थे में करीब 100 लोग जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के समय एक गांव से 200 लोग बाहर चले जाएंगे तो मतदान पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि पंचायती चुनाव 9 अक्टूबर से पहले या 18 अक्टूबर को बाद करवाए जाएं ताकि ताकि चुनावी प्रक्रिया सही तरीके से निपट सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें