फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्ति केन्द्र का स्टॉफ हडताल पर, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा न मिलने से तड़प रहे नशा छोड़ने वाले
विज्ञापन

नशामुक्ति केंद्र में हड़ताल, छुट्टियां होने के कारण एक सप्ताह से नहीं मिली दवा
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। सरकारी अस्पतालों चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों का स्टाफ मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल पर रहा। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूरदराज क्षेत्रों से दवा लेने आए मरीजों को बिना खाली हाथ वापस जाना पड़ा।
हड़ताली कर्मचारी विनोद कुमार, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिह, सुखरुपिन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह व सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार पिछले काफी समय से उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने दो दिन पूर्व इस संबंधी नोटिस एसएमओ को सौंपते हुए मांगें पूरी करने की गुहार की थी। कर्मचारियों ने बताया कि मांगों को लेकर उन्होंने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की है। सरकार ने मांगों पूरी न की तो संघर्ष और तेज कर दिया जाएजाष
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पिछले कई दिनों से दवा न मिल पाने के कारण नशा छोड़ने वाले लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के बाद वीरवार को सार्वजनिक अवकाश हो गया। शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के अंतिम संस्कार और उसके बाद शनिवार और रविवार की भी छुट्टी आ गई। सोमवार को अस्पताल खुलते ही नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें