फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला दूषित होते सतलुज दरिया का

विज्ञापन
विज्ञापन
सतलुज दरिया में जा रहा दूषित पानी और सीवरेज की गंदगी
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन ने कहा- जांच में अगर नगर काउंसिल दोषी पाया गया तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। सीवरेज व अन्य बरसाती नालों का दूषित पानी सीधे सतलुज दरिया में बहाया जा रहा है। प्रदूषण बोर्ड के एक्सईएन ने इस तरह के काम में लिप्त विभागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अश्वासन दिया था। इसके बावजूद भी दूषित पानी का सतलुज दरिया में जा रहा है। सूत्रों की माने तो नंगल नगर काउंसिल द्वारा नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से बनवाए गए सतलुज पार्क के सामने बने गंदे नाले के माध्यम से सीवरेज की गंदगी व बरसाती दूषित पानी सतलुज दरिया में बहाया जा रहा है। हालांकि इससे कुछ ही दूरी से लोगों को पीने के लिए पानी भी मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावा कुछ दूरी पर स्थित बरमला खड के माध्यम से भी हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई की कुछ इकाइयां भी रात के अंधेरे में दूषित पानी सतलुज दरिया में बहा रहीं हैं।

आने वाले समय गंभीर नतीजे भुगतने को तैयार रहें
जंगली जीव सलाहकार बोर्ड पंजाब के पूर्व सदस्य प्रो. डॉ. गुलजीत सिंह ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि यहां यह दूषित पानी व सीवरेज की गंदगी बहाई जा रही है। उस स्थल को सरकार द्वारा राष्ट्रीय वैटलैंड घोषित किया हुआ है। प्रति वर्ष हजारों की संख्या में यहां प्रवासी पक्षी अपना रैन बसेरा बनाते हुए झील के पानी से अठखेलियां करते देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सतलुज दरिया में जलकुंभी बूटी का पैदा होना इस बात का सबूत है कि उक्त स्थल पर दूषित व सीवरेज की गंदगी फेंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सतलुज के फैल रहे प्रदूषण को नहीं रोका गया तो आने वाले समय में इसके गंभीर नतीजे भुगतने के लिए हमें तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन


क्या कहा नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी का
नंगल नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी मनजिंद्र सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने सतलुज में सीवरेज गंदगी बहाने से मना करते हुए कहा कि वहां मात्र बरसाती पानी ही जाता है। लेकिन उन्होंने खुद मौके पर जा कर जांच करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी हालात में सतलुज दरिया को दूषित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्या कहा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन का
प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन कुलदीप सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले ही कार्यभार संभाला है। यह मामला उनके ध्यान में नहीं था, लेकिन अब मामला उनके ध्यान में आया है और अगर ऐसा हुआ तो नंगल नगर काउंसिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें