फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकी मिली खोपड़ी, नीचे पड़ा था धड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर लटकी मिली खोपड़ी, नीचे पड़ा था धड़
विज्ञापन

डगाना गांव के जंगल से पुलिस ने किया नरकंकाल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। थाना मॉडल टाउन के अधीन भंगी चो के साथ लगते गांव डगाना के जंगल से पुलिस ने पेड़ से लटकी खोपड़ी और नीचे जमीन पर पड़ा सड़ा-गला धड़ बरामद किया है। पुलिस के अनुसार कम से कम 20 दिन पहले रस्सी के सहारे फंदा डालकर आत्महत्या की होगी। विस्तृत रिपोर्ट पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन

डगाना गांव के साथ लगते जंगल में देर शाम गांव का एक किसान अपने खेत से लौट रहा था तो उसे तेज दुर्गंध आई। गांव आकर उसने गांव के सरपंच को बताया तो जंगल के पास गांव के लोग जमा होने लगे। सरपंच ने इसकी सूचना थाना मॉडल टाऊन पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घने जंगल में टॉर्च की रोशनी में पेड़ से रस्सी से लटका नरमुंड दिखा। पुलिस ने रस्सी में फंसी खोपड़ी और नीचे पड़े धड़ को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पेड़ पर लटकी खोपड़ी के ठीक नीचे पड़े मृतक के धड़ पर पहने कपड़ों की जेब से मोबाइल फोन मिला जो काम नहीं कर रहा है। देखने में मृतक किसी बाहरी प्रदेश का मजदूर लगता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें