नशे के खात्मे के लिए नौजवानों को सचेत करना जरूरी: डा. राजकुमार
होशियारपुर। डा. राज कुमार ने चब्बेवाल कांग्रेस कार्यालय में लोगों को मिलकर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। डा. राजकुमार ने कहा कि अपने हलके के लोगों के साथ राबता कायम करने के लिए वह गांवों में खुद भी जाते हैं। अपने कार्यालय में भी अपनी हाजरी यकीनी रखते है ताकि लोग उनको मिलकर अपनी परेशानियां साझी कर सके। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से नशा रोकने संबंधी घोषणा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अनएडेड संस्थाओं को साथ लेकर किया जा रहा यह प्रयास नौजवानों को सचेत करने में जरूर सफल होगा।