फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर जाम होने से दुकानदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर में मिशन तंदुरुस्त अभियान फेल
विज्ञापन

सीवर जाम होने से दुकानदार परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। एक ओर मिशन तंदुरुस्त अभियान के तहत आसपास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं स्थानीय रानी झांसी मार्केट के निकट पिछले कई दिनों से सीवरेज जाम होने के कारण दुकानदारों व राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को इस ओर भी ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि आए दिन इस मार्ग पर सीवरेज जाम रहने से दूषित पानी सड़क पर पसरा रहता है और पिछले कुछ दिनों से तो यह स्थिति और भी विकराल बनी हुई है। दुकानदारों ने बताया कि सीवरेज का पानी इस कदर उनकी दुकानों के आगे भरा हुआ है, जिससे उनकी दुकानदारी पूरी तरह से चौपट हो रही है, इतना ही नहीं सड़क पर दूषित पानी से राहगीरों को भी इसमें से गुजरना पड़ रहा है। जबकि यह शहर की मुख्य सड़क है। जहां से हर रोज हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इसी प्रकार से रेलवे रोड पर भी सीवरेज जाम होने से दूषित पानी भरा है। सब्जी व फल विक्रेता दूषित पानी में रेहड़ियां खड़ी कर फल सब्जियां बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग करने पर भी सीवरेज बोर्ड के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इस ओर ध्यान देते हुए सीवरेज प्रणाली सुचारु करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें