नहर में डूबने से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर।
बिस्त दोआब नहर में बुधवार देर शाम नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक का शव निकालने में करीब 14 घंटे लग गए। वीरवार सुबह शव बरामद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव बैरसियां निवासी करनवीर सिंह (15) अपने दोस्तों के साथ राहों रोड पर स्थित पुल के पास नहाने के लिए गया हुआ था। देर शाम अचानक पानी के तेज बहाव में वह असंतुलित हो गया और पानी में बह गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं पाए। थाना सदर नवांशहर के एसएचओ सुभाष बांठ ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 8 बजे गोताखोरों ने नहर कालोनी के पास करनवीर का शव नहर से बरामद कर लिया। शव का नवांशहर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।