सीवरेज के पानी पर किया दवा का छिड़काव
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। जिला सिविल सर्जन डा. सुरेंद्र कुमार के आदेशानुसार व जिला महामारी नियंत्रक अधिकारी डा. रूपेन्द्र कौर व सरकारी अस्पताल की एसएमओ डा. अमिता चौधरी के निर्देश ने दवा छिड़काव के निर्देश दिए। इसके तहत वीरवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पटेल पार्क व फाजिल्का रोड पर फैले सीवर के दूषित पानी पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते हुए उपस्थित लोगों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
स्वास्थ्य कर्मचारी सुरेंद्रजीत सिंह, राजीव जसूजा, चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में पूरी टीम ने पटेल पार्क और फाजिल्का रोड पर सीवर के पानी में बीटीआई दवा का छिडकाव किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को डेंगू बुखार होने के कारणों, लक्षणों व बचाव की जानकारी देते हुए उन्हें अपने घरों व आसपास पानी एकत्र न होने देने व समय-समय पर घरों की टंकियों, कूलरों, फ्रिजों की सफाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।