पहला अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला 30 को मोहाली में
यूके, आयरलैंड, दुबई, यूएई, कुवैत, ओमान, कतर, बहरीन और अन्य देशों के माहिर लेंगे साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सरकार द्वारा पंजाब में पहला ‘अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य के 6 हजार युवाओं को नौकरियां देने का लक्ष्य है। इस रोजगार मेले के लिए भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट एंड इंटरप्रिन्योरशिप मंत्रालय, नेशनल स्किल्स डेवलपमेंट कारपोरेशन और टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी स्किल काउंसिल ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। रोजगार मेले का आयोजन अगामी 30 जुलाई को सरकारी कालेज, फेज-6, अजीतगढ़ (मोहाली) में होगा। जिसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे। यह जानकारी पीपीसीसी की महासचिव सुदेश कुमारी जोशी ने दी है।
जोशी ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए बेरोजगार युवक-युवतियां नर्सिंग, हॉस्पिटेलिटी, पलंबिंग, वेल्डिंग, प्रसाशकीय सेवाएं, हाउस कीपिंग, ब्यूटी वेलनेस और अन्य सेक्टर में आवेदन कर सकते हैं। बेरोजगार युवाओं से साक्षात्कार करने यूके, आयरलैंड, दुबई, यूएई, कुवैत, ओमान, कतर, बहरीन और अन्य देशों के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं।
साक्षात्कार प्राणाली की जानकारी देते श्रीमति जोशी ने बताया कि बेरोजगारों को दोहरे साक्षात्कार से गुजरना होगा। जो उमीदवार पहले दौर में सफल रहेंगे उन्हें ही दूसरे दौर में भाग लेने का अवसर मिलेगा। हर उम्मीदवार को नौकरी प्राप्त करने के लिए अपेक्षित योग्यता का प्रमाण देना होगा। उन्होंने कहा कि नौकरी हेतु अप्लाई करने के लिए पंजाब सरकार के वेबसाइट पोर्टल (www.ghargharrozgar.punjab.gov.in) शुरू हो चुकी है।
फोटो कैप्शन: 25बीएनएलपी81-जानकारी देते पीपीसीसी की महासचिव सुदेश जोशी।