फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मौत, पठानकोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में युवती की मौत, युवक घायल
विज्ञापन

पठानकोट। सैली रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर एक युवती की मौत हो गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चला रहे ड्राइवर और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक युवती की पहचान सोनाली निवासी प्रीतनगर के रूप में हुई है। युवक भी प्रीतनगर में रहता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोनाली कंप्यूटर सेंटर से देर शाम घर लौट रही थी। सैली रोड पर रास्ते में मोहल्ले के रहने वाले शुभम शर्मा की बाइक पर लिफ्ट ली और कमल स्वीट के पास टर्न कर रही ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में सोनाली के सिर पर गंभीर चोटें आई। आसपास के दुकानदार दोनों को पास के ही कृष्णा अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने सोनाली को मृत बताया। शुभम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अन्य निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 2 एसएचओ रविंद्र रूबी ने बताया कि सोनाली के पिता हजारी कुमार सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फोटोऱ्-44-सोनाली की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें