सांड़ से टकराई कार, एयर बैग खुलने से चालक बचा
अबोहर। मलोट रोड पर सीडफार्म के पास शनिवार रात एक तेजगति कार सड़क पर अचानक आए अमेरिकन सांड से टकरा गई। हादसे में सांड़ की मौत हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। सीट बेल्ट लगी होने और एयर बैग खुलने से कार चालक की जान बाल-बाल बच गई।
सुंदर नगरी निवासी व मेडिकल संचालक एक कार चालक शनिवार रात बठिंडा से अबोहर की ओर आ रहा था। जब वह सीडफार्म के पास पहुंचा तो सड़क पर अचानक तीन सांड़ आ गए। इनमें से दो से उसकी टक्कर होते-होते बच गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए जबकि पेट फटने से सांड़ की मौत हो गई। घटना से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में टक्कर के समय कार की गति 140 बताई जा रही है। इंजन बंद होने के कारण कार की गति बताने वाले मीटर की सुई 140 पर ही अटकी हुई है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।