फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कौंसिल खन्ना के सभी ठेकेदारों ने पेमेंट ना मिलने पर शहर के सभी काम किए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर काउंसिल खन्ना के ठेकेदारों ने पैसे न मिलने के कारण शहर के काम किए बंद
विज्ञापन

शहर के लोगों में रोष, बारिश के मौसम में बंद करना हो सकता है हानिकारक
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। नगर काउंसिल खन्ना के सभी ठेकेदारों ने पैसे न मिलने पर शहर में चल रहे सभी काम बंद कर दिए। खन्ना के सभी ठेकेदारों की साढ़े तीन करोड़ के करीब पेमेंट बाकी है। जिस कारण उन्होंने काम ठप करने का फैसला लिया और साथ ही पेमेंट न मिलने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी। ठेकेदार मनीष ने कहा कि हमारे सभी ठेकेदारों ने पिछले साल नगर काउंसिल खन्ना के करीब साढ़े तीन करोड़ के काम किए थे, जिनकी पेमेंट अब तक नहीं की गई। जिसके चलते यह फैसला लिया गया। अब जब तक पेमेंट नही होगी शहर में किसी तरह का कोई काम नहीं किया जाएगा, जिसके चलते आज ठेकेदारों का एक प्रतिनिधिमंडल बाद दोपहर ईओ रणबीर सिंह से मिला और समस्या बताई। उन्होंने एक हफ्ते में पेमेंट न करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी गई। उधर ठेकेदार जसवीर सिंह डीसी ने कहा कि नगर काउंसिल द्वारा 25 अप्रैल 2016 को 126 कामों के टेंडर लगाए गए थे, जो समूह ठेकेदारों को अलाट हुए थे। इन कामों की 30 प्रतिशत पेमेंट करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं मनीष भांबरी ने बताया कि एमई ब्रांच को बार बार आवेदन करने पर भी पेमेंट नहीं की जा रही है। काम बंद की जिम्मेदारी सिर्फ एमई ब्रांच पर है, क्योंकि एमई ब्रांच अपना काम सही नहीं कर रही। जिससे उनकी आर्थिक हालत इतनी कमजोर हो गई है कि उनका घरेलू बजट भी बिगड़ा गया है। ऊपर से बैंकों का ब्याज पड़ रहा है। मजबूरन उन्हें काम ठप करने पड़े हैं। जरूरत पड़ी तो वे हाईकोर्ट का सहारा भी लेंगे। इस अवसर पर संजीव दत्त, मनीष कपीला, रजत शर्मा, सुरजीत सिंह, तरसेम लाल, विजे कौशल, जसबीर सिंह, रोहित शर्मा, विशाल कौशल, अनिल हांडा, परमजीत शर्मा, केसी मोदी, रूपेश शर्मा, राजेश बांसल व अन्य ठेकेदार मौके पर मौजूद थे।
एमई ब्रांच से रिपोर्ट मांगी है
नगर काउंसिल के ईओ रणबीर सिंह ने कहा कि ठेकेदारों का मसला ध्यान में है। पहले कुछ कामों पर एतराज लगने के कारण पेमेंट रुकी थी। अब इस बारे में एमई ब्रांच से रिपोर्ट मांगी है। अगर कोई एतराज नहीं होगा, तो पेमेंट कर दी जाएगी। बाकी काम चालू कराने के लिए ठेकेदारों से बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमई ब्रांच की लापरवाही
उधर, इसी बात को लेकर शहर के लोगों में रोष देखने को मिला खन्ना निवासी तरुण कुमार, अशोक कुमार, हरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह के अलावा अन्य लोगों ने रोष जताते करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में इस तरह बीच में काम छोड़ देना हानिकारक हो सकता है। कोई भी जानी या माली नुकसान हो सकता है, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। नगर काउंसिल की एमई ब्रांच की लापरवाही के कारण आम लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें