फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडके ने की सुसाईड

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

बरनाला। गांव चूंगा निवासी 13 वर्षीय बच्चे ने अपने घर में छत वाले पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक बच्चे के ताया प्यारा सिंह के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। थाना टल्लेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूल भोतना में 7वीं के छात्र गुरप्रीत सिंह निवासी गांव चूंगा जिला बरनाला ने मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे अपने घर में छत वाले पंखे से रस्सी से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। उन्होंने बताया कि दोपहर को बच्चे माता-पिता रेशम सिंह बाहर अपने काम पर गए थे व घर में अकेली उसकी बूढ़ी ताई ही थी। जब उसका ताया कमरे में गया तो उसने गुरप्रीत सिंह को पंखे से लटकता देखा तो शोर मचाया व लोगों की मदद से गुरप्रीत सिंह के शव को उतारा। इंस्पेक्टर जगजीत सिंह बताया कि मृतक बच्चे गुरप्रीत सिंह के ताया प्यारा सिंह के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया व सुसाइड के कारणों की अगली जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें