फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक को दो साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस चालक को दो साल कैद और जुर्माना
विज्ञापन

बुढलाडा।
गांव बोड़ावाल के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला के जख्मी होने संबंधी दर्ज मामले में सुनवाई के बाद बस चालक को दोषी करार देते हुए अदालत ने उसे कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 9 मार्च 2013 को सेवक सिंह वासी होड़ला कला बाइक पर अपनी पत्नी मनजीत कौर के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय गांव फफड़े भाईके में पढ़ती अपनी लड़की को मिलने जा रहे थे। गांव बोड़ावाल के पास एक बस ने उनको टक्कर मार दी। इस दौरान मनजीत कौर जख्मी हो गई। इस संबंधी थाना सदर बुढलाडा की पुलिस ने 6 अप्रैल 2013 को बस चालक प्रदीप कुमार वासी तपा मंडी बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया। केस की सुनवाई करते हुए एसडीजेएम बुढलाडा कमलदीप सिंह धालीवाल की अदालत की ओर से बस चालक प्रदीप कुमार को इस हादसे का अरोपी मानते हुए दो साल कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें