फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी नहर के टूटने से खेतो में पानी भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला
विज्ञापन


छोटी नहर के टूटने से खेतों में पानी भरा
तलवाड़ा से गांव चंगढ़वां से होते हुए कांगड़ा जाती है नहर
अमर उजाला ब्यूरो
तलवाड़ा (होशियारपुर)। ब्लॉक के गांव चंगड़वा के पास लेफ्ट बैंक कैनाल (छोटी नहर) के टूटने से खेतों में पानी भर गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह चार बजे पानी का ज्यादा बहाव होने के कारण गांव चंगड़वा के पास नहर टूट गई। जिस में किसान सुखदेव सिंह, किशोरी लाल के लगभग चार कनाल खेतों में पानी भर गया। तलवाड़ा के तहत पड़ते पड़ते गांव चंगढ़वा के पास से शाह नहर में से निकली लैफ्ट बैंक कनाल जो कि तलवाड़ा से गांव चंगढ़वां से होते हुए जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) को जाती है, में करीब अचानक 30-32 फुट का पाड़ पड़ने से आसपास के लोगों के खेतों में जाने से उनकी धान की फसल खराब होने का समाचार है। आसपास कोई रिहायश न होने के कारण जानी नुकसान नहीं हुआ है। जहां से नहर क्षतिग्रस्त हुई है, उसके साथ सुखदेव सिंह पुत्र खजान सिंह वासी चंगढ़वा की जमीन है। जिसकी जमीन काफी खराब हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम हरचरण सिंह के दिशा-निर्देशों पर नायब तहसीलदार तलवाड़ा वरिंदर भाटिया अपने दल के साथ,तलवाड़ा पुलिस ,बीडीपीओ तलबाडा युद्धवीर सिह और नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तूरंत नहर को बंद करवा दिया गया जानकरी देते हुए शाह नहर विभाग के एसडीओ भूपिंदर सिंह ने बताया की उन्हें सुबह जानकरी मिली थी की गांव चंगड़वा के पास नहर टूट जाने से लोगों के खेतों में पानी भर गया है। जिस पर करवाई करते हुए नहर के पानी को बंद करवा दिया था। मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। अगले एक दो दिनों में नहर की रिपेयर का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है की ब्लॉक तलवाड़ा के गांव चक मीरपुर ,चंगड़वा, चक पांडियन और हिमाचल प्रदेश के कई गांवों के किसान इसी नहर से अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। जब मौके पर जाकर देखा गया तो नहर कई जगह से क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण अकसर खेतों में पानी का रिसाव होने का खतरा रहता है। दूसरा कुछ समय के बाद बरसात शुरू होने वाली है जिस के कारण नहर में पानी का बहाव भी बढ़ेगा। लोगों ने प्रशासन से नहर की जल्द मरमत करवाने की अपील की है।

कैप्शन --गांव चंगड़वा के पास टूटी लेफ्ट बैंक कैनाल और खेतो में भरा पानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें