फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरजोत ने पाया सूबे में पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरजोत ने पाया सूबे में पांचवां स्थान
विज्ञापन

तलवाड़ा (होशियारपुर)।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घगवाल का नाम जिले में पहले स्थान पर आया है। यहां की छात्रा हरजोत कौर पुत्री कुलविंदर सिंह ने 650 में से 634 अंक लेकर प्रदेश में 5वां और जिले में पहला स्थान हासिल किया है।स्
विज्ञापन

हरजोत कौर का पैतृक घर टांडा उडमुड के दशमेश नगर में है। वह हाजीपुर में अपने मौसा शिव कुमार के घर रह कर दसवीं कक्षा में ही सरकारी स्कूल घगवाल में शिक्षा प्राप्त करने लगी थी। हरजोत के पिता परमिंदर सिंह जो टांडा में प्राईवेट जॉब कर रहे हैं और माता नरिंदर कौर गृहणी है। दोनों को जब अपनी बेटी की उपलब्धि की सूचना मिली तो बह टांडा से बेटी के स्कूल घगवाल पंहुच ौर स्टाफ का धन्यवाद किया। कार्यकारी प्रिंसिपल रजनीश कुमार परदेसी का मुंह मीठा करवाया ओर प्रिंसिपल सरिता तेजी का धन्यवाद कर उनके साथ खुशी सांझी की। िपता परमिंदर सिंह ने बताया कि हरजोत का सपना साइंटिस्ट बनना है। इस मौके पररजनीश कुमार परदेसी, अध्यापक रमन कुमार चौधरी, शिव कुमार, माता नरिंदर कौर, पिता परमिंदर सिंह, भाई एकमप्रीत सिंह, मौसी परमजीत कौर, नैन्सी भडियार, रिधम,जसपाल कौर, पूर्व अध्यापक विजय शर्मा, तेजा सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, सरपंच रमेश कुमार बावा, सुरिन्द्र छिंदा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें