हादसे में तीन घायल, कार जलकर राख
नेशनल हाईवे पर गांव कुन्नरा के पास हादसा
बरनाला।
नेशनल हाई-वे पर चंडीगढ़ से अबोहर लौट रही कार की गांव कुन्नरां के पास ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार जलकर राख हो गई। घायलों को संगरूर के अस्पताल पहुंचाया गया। थाना धनौला के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि एएसआई भीम सैन को मामले की जांच सौंपी गई है।
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से आ रही कार नंबर पीबी-22पी-8291 में अबोहर निवासी तीन लोग जसप्रीत पुत्र सावन सिंह, अभिषेक कुमार पुत्र नरिंदर कुमार, चतिन्न कुमार पुत्र रिचपाल सवार थे। कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। कार चरनजीत सिंह पुत्र केवल सिंह वासी दुग्गां चला रहा था जो ब्यास डेरा से संबंधित श्रद्धालुओं को छोड़ कर वापिस घर लौट रहा था। जैसे ही टक्कर हुई और ट्रैक्टर-ट्राली समेत पलटी खा गया। चरनजीत ने छलांग लगा अपनी जान बचाई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचती उस वक्त तक कार जलकर राख हो चुकी थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई भीमसैन ने संगरूर अस्पताल से जानकारी दी कि घायल हुए चतिन को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
फोटो कैप्शन : 22बीएनएल-61पी-जिला के गांव कुन्नरा का पास हुए सडक़ हादसे के दौरान कार में लगी आग को बुझाते हुए दमकल विभाग कर्मी एवं हादसे का दृष्य।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------