फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाने की कमी के कारण किसान व आढतिए प्रेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला की अनाज मंडियों में बारदाने की कमी
विज्ञापन

किसानों और आढ़तियों ने जताया भारी रोष
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
जिले की सैकड़ों अनाज मंडियों में बारदाना की भारी कमी से किसानों और आढ़तियों में रोष पाया जा रहा है। गांव बदरा में बीते करीब 10 दिनों से बारदाना न होने से किसानों की गेहूं की भरवाई नहीं हो रही। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लॉक नेता जरनैल सिंह बदरा के नेतृत्व में गांव इकाई प्रधान मक्खन सिंह, मुख्तयार सिंह, बंत सिंह, गुरतेज सिंह, बलवीर सिंह, मेजर सिंह, प्रताप सिंह और जसविंदर सिंह ने मजदूरों को साथ लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंडियों में जल्द बारदाना नहीं मुहैया नहीं करवाया, तो वह बड़े स्तर पर संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं आढ़ती जगन नाथ कांसल रंगिया वाले बरनाला ने बताया कि जिले की सैकड़ों अनाज मंडियों में बारदाना नहीं पहुंच रहा। इस बारे में अनाज मंडी के समूह आढ़तियों ने कहा कि मंडी में करीब 80-85 हजार थैला गेहूं का आता है। इसमें अब तक 60 हजार थैला आ चुका है। इसमें से करीब 27 हजार थैले का बारदाना उनके पास पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गेहूं की भरवाई करवाई गई है, बाकी करीब 33 हजार थैलों की गेहूं का बारदाना न आने से भरवाई नहीं हो रही है। मंडी में ढेरियों के रूप में पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों ने करीब 25 हजार थैले गेहूं अपने घरों में रखे हैं किअगर मंडी में पड़े गेहूं की भरवाई होगी, उसके बाद ही गेहूं मंडियों में लेकर आएंगे। पनग्रेन के इंस्पेक्टर ने कहा कि बारदाने की कमी सभी मंडियों में आ रही है। इस बारे में वह उच्च अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं। उन्होंने जल्द ही बारदाने की कमी को पूरा करके किसानों की मंडियों में पड़े गेहूं की भरवाई करवाकर उनको फ्री कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें