फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों की सफाई न होने से रोषित किसानों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नहरों की सफाई न होने से भड़के किसान
विज्ञापन

अबोहर-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
7 अप्रैल से शुरू की गई नहर बंदी के बाद तक नहरों में सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे गुस्साए गांव घल्लू समेेत आसपास के किसानों ने सुबह करीब 10 बजे अबोहर-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगाया। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एसपी डी विनोद चौधरी, एसपी अमरजीत सिंह, डीएसपी राहुल भारद्वाज, फाजिल्का के तहसीलदार और नहरी विभाग के एक्सईएन मुख्तयार सिंह राणा ने धरनाकारियों से बातचीत की। दोपहर करीब 12 बजे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरनाकारियों ने अपना धरना उठाया। इसके बाद चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक अरनीवाला माइनर की सफाई शुरू न होई तो मंगलवार को वह फिर धरना लगाने के लिए मजबूर होंगे।
गांव घल्लू, खिप्पांवाली, आजमवाला, कटैहडा, रामकोट और बोदीवाला के सैकड़ों किसानों ने घल्लू और खिप्पांवाली की टेलों के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना लगाया। उन्होंने कहा कि नहरों की सफाई के नाम पर नहरबंदी की गई, लेकिन आज तक किसी भी नहर में सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ। वहीं नहरबंदी का समय लगभग बीत चुका है। गांव खिप्पांवाली के सरपंच सतदेव, घल्लू से देवचंद और जगजीत सिंह गिल, अंग्रेज सिंह, इकबाल सिंह, नछतर बराड़, चमकौर सिंह, सुखबीर सिंह, राजिंद्र बराड़, रमन कुमार व अन्य किसान नेताओं ने कहा कि करीब 20 दिनों से बंद पड़ी नहरों की सफाई शुरू न होने से उनके गांवों तक पानी पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में गेहूं की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है। अब नरमा बिजाई का समय है, लेकिन अब तक नहरों की सफाई नहीं हुई। इससे उन्हें उचित मात्रा में पानी नहीं मिल पाएगा। किसानों की आर्थिक हालत और भी खस्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरी विभाग के एक्सईएन मुख्तयार सिंह राणा ने उन्हें आश्वासन दिया कि सोमवार से जेसीबी मशीनें और मनरेगा मजदूरों को लगाकर नहर की सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस पर धरनाकारी शांत हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक उनके गांवों को पानी उपलब्ध करवाने वाली नहर की सफाई शुरू न होई तो मंगलवार को वह फिर से धरना लगाने को मजबूर होंगे।


इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें